वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड

0 Sandy

 


वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना  किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है। 50 ओवर के इस फॉर्मेट मे बल्लेबाजो के पास सीमित गेंदे होती है। इसलिए 200 रन बनाना बेहद कठिन होता है। लेकिन भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मुश्किल काम को कई बार करके इतिहास रच दिया है। 



उनके नाम वनडे मे सबसे तेज दोहरे शतक लगाने का कीर्तिमान है। रोहित शर्मा अब तक वनडे क्रिकेट मे 3 दोहरे शतक लगा चुके है, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा दोहरा शतक है। उन्होंने यह कारनामा पहली बार 2013 मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किए थे। उन्होंने 209 रन बनाए थे। यह पारी उन्होंने बैंगलोर मे खेली थी। 



और इसी के साथ रोहित शर्मा वनडे मे दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। इसके बाद रोहित शर्मा 2014 मे श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर वनडे मे सबसे ज्यादा दो दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इन्होंने 173 गेंदों मे 264 रन बनाकर वनडे मे सबसे बड़ा स्कोर बनाया। तीसरा दोहरा शतक 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया इन्होंने 208* रन बनाया। विश्व में वनडे क्रिकेट मे तीन दोहरे शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule