वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 मे अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। सिर्फ 15 वर्ष की उम्र मे उन्होंने बड़े बड़े गेंदबाजों को लंबे लंबे छक्के लगाये है। उसे देखकर क्रिकेट फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि इतनी कम उम्र मे उनके अंदर इतनी ताकत आई कैसे।
आईपीएल 2026 मे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत मे तहलका मचा दिया है। महज 15 वर्ष की उम्र मे जिस आत्मविश्वास और ताकत के साथ वह बल्लेबाजी कर रहे है। उसने सभी को हैरान कर दिया है बड़े बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उनके लंबे छक्के और आक्रामक शॉट्स देखकर फैंस लगातार उनकी फिटनेस और ताकत का राज जानना चाहते है।
वैभव सूर्यवंशी के ताकत के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और नियमित ट्रेनिंग मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बचपन से ही रोजाना कई घंटे तक अभ्यास करते हैं। नेट्स मे लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के साथ साथ उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। यह वजह है कि इतनी छोटी उम्र में उनके शॉट्स मे जबरदस्त पावर देखने को मिलती है।
इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी का खान पान भी उनकी ताकत का बड़ा कारण मना जा रहा है। संतुलित डाइट, प्रोटीन से भरपूर खाना और फिटनेस रूटीन ने उनके शरीर को काफी मजबूत बनाया है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आधुनिक ट्रेनिंग और सही गाइडेंस के कारण आज के युवा खिलाड़ी कम उम्र से ताकतवर है।
आईपीएल 2026 मे वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है। उसने साबित कर दिया है कि आने वाले समय में वह भारतीय टीम के महान बल्लेबाज होगे।
