आईपीएल 2026 के बड़े मुकाबले मे आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज मे हारकर फैंस को चौका दिया। मैच के बाद टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के पीछे की पूरी रणनीति का खुलासा किया।
आरसीबी ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली थी। टीम के गेंदबाजों ने पावरप्ले मे लगातार दबाव बनाया, जिसकी वजह से गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। तेज गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ के सामने गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नज़र आई। इसके बाद आरसीबी के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बेहद आक्रामक अंदाज मे किया और मैच को लगभग एकतरफा बना दिया।
मैच खत्म होने के बाद रजत पाटीदार ने कहा कि टीम ने पहले से ही गुजरात के बल्लेबाजों के खिलाफ खास प्लान तैयार किया था। उन्होंने बताया कि गेंदबाजों को शुरुआत में विकेट टू विकेट गेंदबाजी करने और बल्लेबाजों को बड़े शॉट के लिए मजबूर करने की रणनीति दी गई थी। कप्तान के अनुसार टीम के मैदान पर उसी को पूरी तरह लागू किया, जिसका फायदा आरसीबी को मिला।
आरसीबी की फील्डिंग भी इस मुकाबले मे शानदार रही। खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन कैच पकड़े और रन बचाकर गुजरात पर लगातार दबाव बनाए रखा। यही वजह रही कि गुजरात टाइटंस मैच मे कभी वापसी नहीं कर पाई।
इस बड़ी जीत के बाद आरसीबी के फैंस बेहद खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ हो रही है। अब टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ चुका है और आनेवाले मुकाबले में भी आरसीबी मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
