भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे आज लखनऊ मे

0 Sandy

 


भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे आज 17 जून को लखनऊ मे खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज मे पहला मैच को जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। और उसकी नज़र वनडे सीरीज जीतने पर होगी वहीं अफगानिस्तान की टीम दूसरे वनडे मे वापसी करने के बारे मे सोचेंगी।

पहले वनडे मे भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था, जहां युवा बल्लेबाज और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। खासकर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने मजबूत शुरुआत दिलाई थी जिससे आसानी यह मुकाबला भारत जीत पाया है। इस मैच के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है।

दूसरी और अफगानिस्तान की टीम ने पहले मैच मे कुछ अच्छे पल दिखाये थे , खासकर उनकी बल्लेबाजी लाइनअप ने तेजी से रन बनाने की क्षमता दिखाई थी। लेकिन गेंदबाजी मे निरंतता की कमी उनके लिए समस्या रही। आज के मैच मे उन्हें अपनी गेंदबाजी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

लखनऊ की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिल सकता है। ऐसे मे टॉस का रोल भी काफी अहम होगा।

भारत के लिए यह मुकाबला और सीरीज जीतना का सुनहरा मौका होगा। वही अफगानिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। दर्शकों को आज एक रोमांचक और हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule