भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 आज: बारिश के साये के बीच जीत को तलाश उतरेगी टीम इंडिया

0 Sandy

 


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों टी20 सीरीज का दूसरा टी20 आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में खेला जाएगा। पहले टी20 मुकाबले मे बारिश मजा किरकिरा कर दिया था। और मैच का नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे मे दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।



पहले मुकाबले मे भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अभिषेक शर्मा ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम को तेज शुरुआत की दिलाई तबकि श्रेयस अयर ने जिम्मेदारी वाली पारी खेली। हालांकि इंग्लैंड की टीम अपनी बल्लेबाजी का आगाज नहीं कर पाई और मुकाबला रद्द घोषित करना पड़ा।



दूसरे टी20 में मौसम एक और बार चर्चा का विषय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। ओल्ड ट्रेफर्ड की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है , जिससे रोमांचक मुकाबले की उम्मीद बढ़ गई है।



इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टी20 मे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी करवाई है। वही भारतीस टीम भी संतुलित संयोजन के साथ मैदान पर उतर सकती है। दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी।



क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी है। यदि मौसम के साथ दिया तो भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक टी20 मुकाबला देखने को मिल सकता है। जिसमें दोनों टीमें जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule