भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज मे इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। ब्रिस्टल मे खेले गए चौथे टी20 मुकाबले मे मेजबान टीम ने भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज मे अजय बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने साबित कर दिया कि उसने इस सीरीज मे हर विभाग मे बेहतर क्रिकेट खेली।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्रेयस अयर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि दूसरे बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने मे सफल नही हो सके, जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नही कर पाई।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। कप्तान हैरी ब्रुक ने नाबाद 79 रन बनाए , जबकि फिल सॉल्ट ने 59 रनों की तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नही दिया और इंग्लैंड ने 13.5 ओवरों मे लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले मे पूरी तरह बेअसर नजर आई। शुरुआती विकेट मिलने के बाद भी टीम मैच मे वापसी नही कर सकी। लगातार हार के बाद अब भारतीय टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर सवाल उठने लगे है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागो मे सुधार की जरूरत साफ दिखाई दे रही है।
और सभी की नजरें सीरीज के आखरी मुकाबले पर होगी। भारतीय टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि इंग्लैंड अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए इस सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगा।
