आज भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20: सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

0 Sandy

 


भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखरी टी20 साउथैंपटन के रोज बाउल स्टेडियम मे खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अलग अलग मायने रखता है। इंग्लैंड की टीम पहली ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब उसकी नज़र भारत के खिलाफ एतिहासिक 4-0 से क्लीन स्वीप पर होगी। वही भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी।


पूरी सीरीज मे इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। उनकी आक्रमक शुरुआत ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया। दूसरी और भारत के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर मे बदलने मे सफल नही रहे, जबकि गेंदबाजी मे निरंतता की कमी देखने को मिली है।


आज के मुकाबले मे भारतीय टीम की नजर बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। कप्तान श्रेयस अयर से एक जिम्मेदारी पारी की उम्मीद रहेगी, जबकि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। गेंदबाजी मे अर्शदीप और अक्षर पटेल पर अहम जिम्मेदारी होगी।


रोज बाउल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना रहती है। ऐसे मे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निश्चय करेगी। मौसम साफ रहने की उम्मीद है , जिससे पूरे 20 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।


क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर भी रहेगी कि क्या भारत अंतिम मुकाबले मे वापसी कर पाएगी। या इंग्लैंड क्लीन स्वीप के साथ शानदार फॉर्म को बरकरार रखेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule