भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर, टी20 सीरीज की हार के बाद टीम इंडिया की शानदार वापसी

0 Sandy

 


टी20 सीरीज मे निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम ने पहले वनडे मे इंग्लैंड को 6 विकेट हारकर शानदार वापसी किया। एजबेस्टन मे खेले गए इस मुकाबले मे भारतीय टीम ने तीनों विभागो मे अच्छा प्रदर्शन कियाऔर तीन मैचों की वनडे सीरीज मे भारतीस टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

मैच की शुरुआत मे इंग्लैंड ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की, लेकिन भारतीय  गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते की। अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी सटीक गेंदबाजी से इंग्लैंड के मध्यक्रम को झकझोर दिया। उन्होंने चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख भारत की और मोड़ दिया। इसके बावजूद जो रूट और लियम डॉसन ने उपयोगी पारियां खेलकर इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

259 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलती हुए 80* रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद अक्षर पटेल ने बल्ले से शानदार योगदान देते हुए अर्धशतक जड़ा। अंत मे वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत को 6 विकेट से यादगार जीत दिला दी।

यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टी20 सीरीज मे मिली हार के बाद भारतीय टीम पर कई सवाल उठा रहे थे। लेकिन वनडे मे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि टीम दबाव से उबरकर मजबूती से वापसी करना जानती है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

अब सीरीज का दूसरा वनडे और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। इंग्लैंड वापसी करने की पूरी कोशिश करेगा, जबकि भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखते हुए सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब दूसरे मुकाबले पर होगी, जहां दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule