Ind vs eng: कार्डिफ मे जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

0 Sandy

 


भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे आज वेल्स के खूबसूरत शहर कार्डिफ मे होगा मैदान पर खेला जा रहा है। पहले वनडे मे शानदार जीत के साथ पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया। अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत जाती है तो सीरीज मे 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।


पहले वनडे में 6 विकेट से हराकर टी20 सीरीज मे मिली 4-0 की हार का शानदार जवाब दिया था।उस मैच मे शुभमन गिल ने शानदार जवाब दिया था। उस मैच मे शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, जबकि अक्षर पटेल ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाते हुए जीत मे अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम चाहेगी कि उसके अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल भी इस मुकाबले मे बड़ी पारी खेलकर लय हासिल करे।


दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर मेजबान टीम हारती है तो सीरीज उसके हाथ से निकल जाएंगी। ऐसे मे हैरी ब्रुक, जो रूट, बेन डकैत और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी।इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई भी भारतीय बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगी।

कार्डिफ की सोफिया गार्डन की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजो को शुरुआती मदद मिल सकती है। जबकि बाद मे बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते है। मौसम भी मैच के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, क्योंकि इंग्लैंड मे हमेशा बारिश की संभावना हमेशा बनी रहती है।


क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस हाई  वोल्टेज मुकाबले पर रहेगी।भारत की कोशिश इस मुकाबले को अपने नाम करने पर होगी। जबकि इंग्लैंड की टीम वापसी करने के बारे मे सोचेंगी। ऐसे मे कार्डिफ में रोमांचक मुकाबले होने की पूरी उम्मीद है। दोनों टीमें जीत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने उतरेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule