रोहित शर्मा ने लिया सन्यास? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

0 Sandy

 


भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर सन्यास की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। कई पोस्ट और वीडियो मे दवा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेना का फैसला कर लिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर ऐसी किसी घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है।

रोहित शर्मा लंबे समय से भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों मे शामिल है। अपने शानदार बल्लेबाजी, शांत कप्तानी और बड़े मैचों मे बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाई है। यही वजह है कि उनके भविष्य को लेकर फैंस हमेशा उत्सुक रहते है।


हाल की दिनों में खराब फॉर्म और बढ़ती उम्र को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ लगातार उनके भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सन्यास की अफवाहें ने जोर पकड़ लिया। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड  या खुद रोहित शर्मा की ओर से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


अगर भविष्य मे रोहित शर्मा सन्यास का फैसला लेते हैं, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने अपने करियर मे कई रिकॉर्ड बनाए हैं और वनडे क्रिकेट के इतिहास मे सबसे व्यक्तिगत स्कोर 264 का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। इसके अलावा, उन्होंने भारत को कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मे निर्तत्व भी दिया है।


फिलहाल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें रोहित शर्मा के अगले मुकाबलों और उनके प्रदर्शन पर बनी हुई है। जब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक सन्यास की खबरों को केवल अफवाह के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule