Ind vs eng: तीसरा टी20 आज, क्या टीम इंडिया करेगी जोरदार वापसी

0 Sandy

 


भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला का नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। टी20 अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी हैं और दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मुकाबले मे इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4 विकेट से हराया था। जिसके बाद भारतीय टीम पर वापसी का दबाव बढ़ गया है।


भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अयर की अगवाई मे टीम आज अपनी रणनीति मे कुछ बदलाव कर सकती है। पिछले मैच मे रणनीति कुछ बदलाव कर सकती है। पिछले मैच मे गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रभावी नहीं रही थी, इसलिए प्लेइंग 11 मे कुछ बदलाव की संभावना जताई जा रही है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलने का चर्चा है। जिसने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागो को मजबूती मिल सकती है।

बल्लेबाजी मे भारतीय टीम की नजर एक बार फिर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा पर रहेगी। इन खिलाड़ियों से तेज शुरुआत और बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। वही शिवम दुबे और अक्षर पटेल मध्यक्रम मे तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते है। दूसरी और इंग्लैंड की टीम जैकब बेथेल , जोस बटलर, फिल सॉल्ट और हैरी ब्रुक जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के दम पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश करेगी।


ट्रेंट ब्रिज की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। यहां बड़े बड़े स्कोर देखने को मिलते है और दूसरी पारी मे बल्लेबाजी करने वाली बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड भी बेहतर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिससे मुकाबले के दौरान कुछ समय के लिए खेल प्रभावित हो सकता है। इसके बावजूद क्रिकेट प्रशंसकों को एक हाई स्क्रीरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

यह मुकाबला केवल सीरीज मे बढ़त हासिल करने का अवसर नहीं है , बल्कि भारतीय टीम के लिए अपनी लय वापस पाने का सुनहरा मौका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule