भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड मे खेला जाएगा। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भारत पर जीत का दबाव बढ़ गया है। तीसरे टी20 मे 125 रनों की बड़ी हार के बाद अब श्रेयस अयर की अगवाई वाली टीम से जोरदार वापसी की उम्मीद की जा रही है। यह मुकाबला भारत के लिए सीरीज मे बने रहने की आखरी बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।
सबसे बड़ी चर्चा भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 को लेकर हो रही है। बल्लेबाजी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते है। विकेटकीपर की भूमिका ईशान किशन कर सकते है, जबकि, कप्तान श्रेयस अयर , तिलक वर्मा और शिवम दुबे मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑलराउंडर के रूप मे वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की संभावना है। तेज गेंदबाजी मे अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव उतर सकते है, जबकि स्पिन विभाग की कमान वरुण चक्रवर्ती के हाथों मे रहने की उम्मीद है। हालांकि अंतिम प्लेइंग 11 टॉस के समय घोषित होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग 11 : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (wk), श्रेयस अयर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रुक और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म के दम पर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। वही भारत की नजरें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागो मे बेहतर प्रदर्शन पर होगी। अगर भारतीय टीम शुरुआती ओवरों मे अच्छी शुरुआत करने मे सफल रहती है, तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है।
