हार के बाद श्रेयस अयर ने क्या कहा? कप्तान ने मानी बड़ी गलती, टीम से दमदार वापसी की उम्मीद

0 Sandy

 


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले मे भारत को 125 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद श्रेयस अयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे हार की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि भारत का प्रदर्शन 'बेहद खराब ' था और इतने बड़े अंतर से हारना किसी भी तरह स्वीकार्य नही है।

श्रेयस अयर ने कहा कि खिलाड़ियों को इस हार को स्वीकार कर ड्राइंग बोर्ड पर लौटना होगा। उनके अनुसार योजनाएं बनाना काफी नहीं होता, बल्कि मैदान पर परिस्थितियों के अनुसार खुद को तेजी से ढालना भी जरूरी है। उन्होंने माना कि भारतीय गेंदबाज सही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी नहीं कर पाए। जबकी बल्लेबाजी मे शुरुआती चार विकेट पावरप्ले मे गिरने से पूरी तरह दबाव में आ गई।

कप्तान ने यह भी कहा कि उन्हें लगता था कि यह 200 रन वाली पिच थी। यदि गेंदबाज अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करते तो इंग्लैंड को अपेक्षाकृत कम स्कोर पर रोका जा सकता  है। उनका मानना है कि मजबूत टीमें हार से सीखकर ही वापसी करती है और भारत भी अगले मुकाबले मे बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगा।


इस हार के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज मे 2-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम के सामने अगला मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने और सीरीज का अंत सकारात्मक अंदाज मे चुनौती होगी क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस बात पर होगी। कि श्रेयस अयर की अगवाई मे टीम इंडिया वापसी कर पाती है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule