भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले मे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक और एतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने केवल 785 गेंदों मे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे 100 छक्के पूरे कर दिए और उपलब्धि तक सबसे तेज पहुँचने वाले बल्लेबाज बन गए। इस रिकॉर्ड के साथ अभिषेक ने विश्व क्रिकेट मे अपनी अलग पहचान और मजबूत कर ली।
मैच मे भारत की शुरुआत अच्छी नही रही, लेकिन अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज मे बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ़ 24 गेंदों मे 59 रनों की शानदार पारी खेली और कप्तान श्रेयस अयर के साथ अहम साझेदारी निभाई। इसके कारण भारत 20 ओवरों मे 189/7 तक पहुंचने मे कामयाब हुआ।
अभिषेक शर्मा की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व का पल है। पिछले कुछ वर्षों मे उन्होंने लगातार टी20 पारूप के सबसे खतरनाक बल्लेबाजो मे शामिल किया है। उनकी निडर बल्लेबाजी और तेज रन बनाने के क्षमता उन्हें आने वाले बड़ी टूर्नामेंट के लिए भारत का अहम खिलाड़ी बनाती हैं।
हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड की टीम अपनी पारी का आगाज नहीं कर पाई और यह मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया। लेकिन इस मुकाबले मे सबसे बड़ी चर्चा का बात रहा अभिषेक शर्मा का एतिहासिक रिकॉर्ड। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वह इस लय मे खेलते रहे तो आने वाले समय मे टी20 क्रिकेट के कई और बड़े रिकॉर्ड उनके नाम कर सकते है।
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह उपलब्धि बेहद ख़ास है। अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भविष्य के सुपरस्टार है। और विश्व क्रिकेट मे भारत का नाम लगातार ऊंचा करने का दम रखते है।
