श्रेयस अयर ने पूरा किया बड़ा मुकाम इंग्लैंड के खिलाफ

0 Sandy

 


श्रेयस अयर ने पहले टी20 मे इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मे 5000 रन पूरे कर लिए। यह मुकाम उन्होंने ऐसे समय पर हासिल किया। जब टीम शुरुआती झटकों से जूझ रही थी। अयर ने जिम्मेदारी संभालते हुए 47 गेंदों मे 68 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को 189 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने मे अहम भूमिका निभाई।

भारत की शुरुआत अच्छी नही रही थी। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव मे थी, लेकिन श्रेयस अयर ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उन्होंने अपनी पारी मे आकर्षक चौके लगाए, जिससे बल्लेबाजी को मजबूत मिली। उनके साथ अभिषेक शर्मा की तेज अर्धशतकीय पारी ने टीम की स्थिति मजबूत की।


5000 अंतराष्ट्रीय रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। श्रेयस अयर ने यह मुकाम लगातार अच्छे प्रदर्शन और अच्छी परस्थितियो मे टीम के लिए उपयोगी पारियों खेलते हुए हासिल किया है। हाल ही के वर्षों मे उन्होंने तीनों प्रारूपों में अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई है। और तब कप्तान के रूप मे शानदार शुरुआत की है।


हालांकि मुकाबले का नतीजा बारिश के कारण नही निकल पाया। लेकिन श्रेयस अयर की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। लगातार बारिश के चलते इंग्लैंड अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत नहीं कर पाया। इसके बावजूद भारतीय कप्तान का यह रिकॉर्ड और उनकी कप्तानी पारी पूरे क्रिकेट जगत मे चर्चा का विषय है।


शेर्यस अयर का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए सकारात्मकत संकेत है। यदि वह इसी लय को मुकाबलों मे भी बरकरार रखते हैं, तो भारत के लिए इंग्लैंड का दौरा पर सफलता की संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं। 5000 अंतराष्ट्रीय रन का यह मुकाम उनके करियर का सुनहरा अध्याय है और यह साबित करता है कि बड़े मंच पर जिम्मेदारी निभाने वाले बल्लेबाजों मे शामिल हो चुके है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

CricZones Where every ball tells a story and every match creates history. Stay updated with the latest cricket news, cricket stats, and cricket schedule